मध्य प्रदेश में करीब दो दशक बाद सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का नया मॉडल लागू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में Passenger Transport Vision Summit 2026 का उद्घाटन करते हुए 2030 तक प्रदेश में करीब 15,000 नई बसें शुरू करने की योजना की जानकारी दी।
मध्य प्रदेश अपने सार्वजनिक यात्री परिवहन तंत्र को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय Passenger Transport Vision Summit 2026 की शुरुआत हुई, जिसमें परिवहन विशेषज्ञों, निजी बस ऑपरेटरों, राज्य परिवहन उपक्रमों, तकनीकी कंपनियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।